रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नेतरहाट विद्यालय के विद्यार्थियों की मुलाकात

Netarhat school students meet Chief Minister Hemant Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उत्साहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button