भरत पुर
उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद भुसावर आगमन पर ओमप्रकाश फौजदार का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भुसावर थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके ओमप्रकाश फौजदार के सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति के बाद उनके भुसावर आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजसेवियों और युवाओं ने फूलमालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
व्यापार मंडल भुसावर के अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश फौजदार करीब दो वर्ष तक भुसावर थाने में कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव से क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।
स्वागत समारोह के दौरान विभिन्न गांवों से आए हुए लोग, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकारगण, पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से पुलिस विभाग का मान-सम्मान और बढ़ेगा। इस अवसर पर डॉ आदित्य शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि शर्मा, राजेश शर्मा कटरा वाले, शिक्षा विद गौरीशंकर शर्मा, हिमांशु पंडित, संजय सुहारी, आनन्द पंडित सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे


