खैरथल

पेंशन शिविर आयोजित 

25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को कोष कार्यालय खैरथल-तिजारा में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपनिदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण जयपुर श्रीमती प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं और उनका मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान पेंशनरों से संबंधित कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पेंशनरों को पेंशन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि पेंशन निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पेंशनरों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर राहत मिल सके। शिविर में उपस्थित पेंशनरों ने मौके पर समस्याओं के समाधान होने पर संतोष व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button