बरेली

अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर फरीदपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

सुरक्षा का दिलाया भरोसा

भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे प्रशासनिक अधिकारी, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की
 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
फरीदपुर/बरेली :-नगर में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
नगर में फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, और एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने किया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च में शामिल रहे। अधिकारियों का काफिला पुरानी तहसील मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरा।
नगर में पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को परखा, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधा संवाद भी किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक‌ अधिकारियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ,शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आमजन ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button