पोत्तनूर – धनबाद अमृत भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का चंद्रपुरा जंक्सन पर ठहराव शुरु होने पर किया गया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। पोत्तनूर – धनबाद अमृत भारत एक्स्प्रेस ट्रेन( 06619) का चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार से ठहराव शुरु होने पर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में सहायक वाणीज्य प्रबंधक राजीव कुमार,मंडल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य विजय शर्मा,सांसद प्रतिनिधि बिगन महतो सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय,सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश महतो,विधायक प्रतिनिधि संतन सिंह,भुषण सिंह,रजनीश दास,आजसु के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास,भाजपा के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, उमा शंकर महतो,पूर्व मुखिया गणेश दास,विश्वनाथ दयाल राम आदि सैकड़ों लोग शामिल थें। इस अवसर पर चंद्रपुरा जंक्शन परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि बिगन महतो ने कहा गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर चंद्रपुरा जंक्शन पर ट्रेन को ठहराव कराने की मांग की थी।बेरमो विधायक प्रतिनिधि संतन सिंह ने कहा यह एक्सप्रेस ट्रेन का चंद्रपुरा जंक्शन पर ठहराव होने बोकारो,बेरमो,फुसरो,चंद्रपुरा दुग्दा,बाघमारा के लोगों को दक्षिण भारत में रोजगार,पढ़ाई एवं मरीजों के इलाज करने के लिए आवागमन करने में सुविधा होगी। मंडल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य विजय शर्मा ने कहा आरा- राँची एक्स्प्रेस ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन में हो इसका भी प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि 21 मार्च से यह ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।


