राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

योगी बोले- कब्जे की जमीन मुक्त करवाकर प्रोजेक्ट बनाया

लखनऊ । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में 57 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। झूलेलाल पार्क में हुए समारोह में कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित किया। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैं। यह ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है।
वहीं, सीएम योगी ने कहा, प्रशासन की जिस जमीन पर आक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया है। लखनऊ एआई सिटी के रूप में विकसित होगा। सरकार ने इसके लिए भी धन की व्यवस्था कर ली है। दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर ज्यादातर अङळक, पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समता मूलक क्रॉसिंग पर यातायात के लिए ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button