गाजियाबाद

सलमान व उसके परिजनों पर महिला से मारपीट

गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)।  अंकुर बिहार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुषमा की शिकायत पर पुलिस ने सलमान और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंकुर बिहार थाने में दी गई तहरीर में सुषमा पत्नी रोहताश उर्फ मोनू ने आरोप लगाया कि सलमान ने अपने माता-पिता और बहन के साथ मिलकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सलमान, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 74, 351(2), 351(3), 126(2), 115(2), 352 सहित एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button