गोड्डा

बसंतराय में श्रीमद्भागवत कथा जारी

पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय :  प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के किनारे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे और भगवान की कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा वाचन पूजनीय राधा किशोरी जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। आयोजन में कमेटी के सदस्य राधा कृष्णा साह, कुलदीप कुमार साह, गोल्डी कुमार साह, बबलू कुमार साह, सुनील कुमार साह, पंकज कुमार साह, मुकेश कुमार साह, कपिल देव कुमार साह, राज नारायण साह, बिहार कुमार यादव, गौरी शंकर साह, आनंद खैतान, सीताराम साह, सूरज पंडित, लक्ष्मण रजक, चक्रधारी रजक, चमन लाल रजक और छोटू रजक सहित कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन कथा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जाती है, जिसमें लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। हर दिन अलग-अलग प्रकार का महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button