पाकुड़

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

The Deputy Commissioner listened to the problems of the common people in the public court.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में जमीन, शिक्षा, अनुकंपा नियुक्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र निष्पादन करें तथा एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button