झुंझुनू

शिक्षाविद् विजय श्योराण द्वारा तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं पिलानी। कस्बे में स्थित विजय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर विजय पब्लिक स्कूल के संचालक शिक्षाविद् विजय सिंह श्योराण द्वारा एक लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां , प्रवक्ता कर्मवीर चौधरी, युवा व्यवसायी धर्मपाल पूनियां एवं राजेन्द्र पूनियां ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने तेजाजी मन्दिर के लिए घोषणा करने पर शिक्षाविद्  विजय सिंह श्योराण का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button