शामली

युवकों ने दुकानदार को डंडों से पीटकर किया घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना गांव श्यामली-श्यामला में गुरुवार रात एक दुकानदार पर करीब 10-15 युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर डंडों के साथ चाकू और तमंचे से भी लैस थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए जबकि एक बाइक वहीं छोड़ गएपुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और बाइक को कब्जे में ले लिया।
चौसाना क्षेत्र के गांव श्यामली श्यामला निवासी 19 वर्षीय सुरजन गांव में इलेक्ट्रानिक की दुकान करते हैं। गुरुवार शाम करीब आठ बजे वह गांव में आजाद चक्की वाले के यहांएलसीडी लगाने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक खेड़की निवासी बुजुर्ग के साथ कहासुनी हो गई। हालांकि उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और सुरजन दुकान पर आ गए।
आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 10 से 15 युवक डंडों और हथियारों से लैस होकर उसकी दुकान पर पहुंच गए और सुरजन को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर सुरजन को अधमराहालत में छोड़कर भाग निकले। इस दौरान हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई।
ग्रामीणों ने बाइक की डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें एक चाकू और एक तमंचा रखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर चौसाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सुरजन को उपचार के लिए सीएचसी ऊन भिजवाया और मौके से बरामद बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button