देवघर

लापता व्यक्ति की सूचना देने वाले को 3500 रुपये इनाम

3500 rupees reward for information about a missing person

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
देवघर। देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खगड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस अंसारी 13 तारीख को मधुपुर से ट्रेन के जरिए रांची जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह किसी अस्पताल में इलाज कराने के उद्देश्य से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार 14 तारीख को वह ओडिशा के राउरकेला पहुंच गए थे, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वहां से अचानक लापता हो गए। तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद यूनुस अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। घर के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और हर जगह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मोहम्मद यूनुस अंसारी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। परिवार ने यह भी घोषणा की है कि जो व्यक्ति सही सूचना देगा, उसे 3500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
संपर्क नंबर:
सरफराज अंसारी – 9372391369
सोहेल अख्तर – 7070656885
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता व्यक्ति का जल्द से जल्द पता चल सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button