गोड्डा

महगामा में सामूहिक दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन

हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा : हनवारा थाना क्षेत्र के सुंदरचक स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में डॉ. जुनेद आलम के नेतृत्व में सामूहिक दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पूर्व सभी लोगों ने देश और समाज की तरक्की, अमन-चैन तथा आपसी एकता के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर डॉ. जुनेद आलम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम, अरशद जीमल, मु. नूरुद्दीन, मुर्तजा, इंजीनियर वसीम आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को भी एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन आपसी मुहब्बत और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button