हजारीबाग
दामोदर महिला मंडल ने 16 वां स्थपना दिवस धूमधाम के साथ मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चूरचु प्रखंड के ग्राम पंचायत चूरचु में दामोदर महिला मंडल चूरचु ने 16 वां वाषिर्क महाधिवेशन मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक व चनारो पंचायत के मुखिया ब्रज बिहारी महतो ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जिसमें दामोदर महिला मंडल में कुल 3500 महिल 28 ग्राम संगठन शामिल हैं। वंही प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने कहा कि दामोदर महिला मंडल ने पूरे चुरचू प्रखंड में लोगो को जागरूक करने का काम कर रहा है। वंही चनारो पंचायत मुखिया ब्रज बिहारी महतो ने कहा कि दामोदर महिला मंडल ने चुरचू प्रखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जो ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं। ओर महिला को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चूरचु प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक चनारो पंचायत मुखिया ब्रज बिहारी महतो परमेश्वर महतो पूर्व जिला परिषद सदस्य चूरचु पूर्व उप प्रमुख चौलेशवर महतो वार्ड सदस्य चूरचु सह विधायक प्रतिनिधित रीता देवी संजय महतो दिलेश्वर महतो दामोदर महिला मंडल अध्यक्ष जयतीं देवी सचिव गीता देवी कोषाध्यक्ष संगीता देवी प्रदान संस्था से सौरभ ऐसा उर्मिला पटेल सरस्वती देवी सीमा देवी बंसती देवी तरुणम चिंता देवी बबीना खातुन मदिना खातुन बेबी देवी चिंता देवी अनिता पिंकी देवी सहित कई लोग शामिल थे।




