गोड्डा

नेटबॉल चयन ट्रायल के लिए गोड्डा की टीम रांची रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा सीनियर बालक-बालिका वर्ग के लिए आयोजित होने वाले नेटबॉल चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु गोड्डा के खिलाड़ियों का दल रांची के लिए रवाना हुआ। यह चयन ट्रायल 15 मार्च को रांची के जयपाल सिंह मुंडा खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस चयन ट्रायल में अंडर-19 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ मिक्स्ड नेटबॉल एवं फर्स्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। गोड्डा रेलवे स्टेशन से खिलाड़ियों का जत्था राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा के नेतृत्व में चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।गोड्डा जिला से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची की जानकारी गोड्डा जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने दी। खिलाड़ियों को रवाना करने के दौरान बैजनाथ डेहरी, सौरभ सुमन, ललन कुमार, लड्डू और मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर विदा किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button