बरेली
सुगंध – रोटरी वूमेन स्प्रेडिंग द फ्रेगरेंस” थीम पर इंटरसिटी मीट का आयोजन
शहर की नामी महिलाओं का हुआ सम्मान

रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस द्वारा आयोजित इंटरसिटी मीट का भव्य आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी वूमेन स्प्रेडिंग द फ्रेगरेंस थीम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देना था। इंटरसिटी मीट के विषय को सार्थक बनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अपनी सेवा, प्रतिभा, और संस्कारों की सुगंध से समाज को महका रही है। और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है ।
इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में फन सिटी की अमिता अग्रवाल, राधा सिंह, हॉकी प्लेयर गीता शर्मा, मनजीत बिग, डॉ नीरा अग्रवाल, शालिनी विद्यार्थी रही।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने कहा कि रोटरी की महिलाएं अपने कार्यों और सेवा भाव से समाज को एक नई दिशा दे रही है । नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला ।
इंटरसिटी मीट चेयर अनूप गुप्ता, विनय कृष्ण, असिस्टेंट गवर्नर रिचा टंडन, रजत मल्होत्रा , मनीष शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इंटरसिटी मीट में बरेली, झांसी, पीलीभीत, बदायूं इत्यादि से रोटेरियन सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही ।
रोटरी क्लब फ्रेगरेंस कीचार्टर प्रेसिडेंट सुधा गुप्ता तथा सेक्रेटरी मुक्ता अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।
इंटरसिटी मीट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रिचा अग्रवाल रही ।
कार्यक्रम का संचालन मनीषा मेहरा ने किया । कार्यक्रम में लेखा खंडेलवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति खुराना ,शालू मित्तल, निधि अग्रवाल ,शुभ्रा बंसल , सीमा सिंघल, किरण सक्सेना, पूनम योगेंद्र, साक्षी अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
संजय रेकरिवाल, राजगोपाल खट्टर, विश्वनाथ गुप्ता, दीपक, ज्ञानेंद्र गुप्ता, दिनेश शुक्ला, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, देव प्रिया उकसा, शिल्पी शर्माआदि रोटेरियन सम्मिलित हुए।




