झारखंड पुलिस को मिली 1485 आधुनिक वाहन, 12 नये थानों का ऑनलाइन शिलान्यास, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा— सशक्त पुलिस से ही सुरक्षित समाज सम्भव
Jharkhand Police receives 1,485 modern vehicles, foundation stone for 12 new police stations laid online; Chief Minister Hemant Soren says, "A safe society is possible only with a strong police force."

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस विभाग को 1485 आधुनिक वाहनों की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर नए थानों की आधारशिला रखी और हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है। आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की गतिशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और क्षेत्रीय निगरानी में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण और अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए धुर्वा अपहरण कांड का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया और अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने इसे पुलिस की सक्रियता और दक्षता का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। नागरिक समय पर सूचना देकर और पुलिस के साथ सहयोग कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार ने झारखंड पुलिस के लिए कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहनों को स्वीकृति दी है। इनमें से प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों एवं पुलिस थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन वाहनों से गश्ती, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato, मंत्री Radhakrishna Kishore, Sanjay Prasad Yadav, Irfan Ansari, Deepika Pandey Singh, Shilpi Neha Tirkey, विधायक Kalpana Soren, मुख्य सचिव Avinash Kumar, गृह विभाग की प्रधान सचिव Vandana Dadel तथा डीजीपी Tadasha Mishra सहित झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। इस पहल को झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बहरहाल जो भी हो पुलिस विभाग में में पर की कमी महसूस की जा रही है जो नियुक्ति से ही भरपाई हो सकती है।


