रांची

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन व स्वास्थ्य बीमा की मांग को लेकर JJA का विधानसभा के समक्ष 18 मार्च को धरना

JJA to stage protest in front of Vidhansabha on March 18 demanding Journalist Protection Act, pension and health insurance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर Jharkhand Journalists Association (JJA) ने 18 मार्च को झारखंड विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों को निमंत्रण सह मांगपत्र सौंपा है। शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में Bharati Shramjeevi Patrakar Sangh एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक Shahnawaz Hasan, Akash Kumar Soni, Pankaj Kumar और Omvir Singh ने विभिन्न विधायकों से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi, विधायक Raj Sinha, Naveen Jaiswal, Saryu Roy, Arup Chatterjee, Dr. Neera Yadav, Ragini Singh और Purnima Das को ज्ञापन सौंपते हुए 18 मार्च को प्रस्तावित धरना में शामिल होने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि मीडिया जनता की आवाज को निष्पक्ष और सटीक रूप से सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। इसके बावजूद झारखंड में पत्रकारों के लिए अब तक स्वास्थ्य बीमा योजना और पेंशन योजना लागू नहीं की गई है। संगठन ने यह भी कहा कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई बार विधानसभा में प्रश्न उठाए गए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई है। कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को भी किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई, जबकि अन्य राज्यों में सहायता राशि प्रदान की गई थी। JJA के अनुसार झारखंड में पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदमे और हमलों की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार पेंशन योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना को जल्द लागू करने की मांग की है। संगठन ने लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्थन करने वाले सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 18 मार्च को सुबह 10 बजे झारखंड विधानसभा के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर पत्रकारों की मांगों का समर्थन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button