पाकुड़

झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम की दावत-ए-इफ्तार पार्टी से भाईचारे का संदेश

Message of brotherhood from Iftar party of JMM District President Azizul Islam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, झारखंडपाकुड़ जिले के हिरणपुर मध्य विद्यालय परिसर में झामुमो पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, रोजेदार और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रोज़ा इफ्तार से पहले देश की तरक्की, अमन-चैन और सलामती की दुआ के साथ किया गया, जो सभी के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया। इस भव्य आयोजन में झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, केंद्रीय समिति सदस्य पिक शेख, जिला सचिव माइकल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, वरीय पदाधिकारी आनारुद्दीन मियां और रुहुल अमीन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। लगभग हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, रोजेदार और प्रशासनिक अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन ने समुदाय में भाईचारे और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button