पाकुड़

आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित

Outstanding participants of ICT Championship Jharkhand e-Shiksha Mahotsav 2025 honored

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं संबंधित विद्यालयों के आईसीटी समन्वयकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन चरणबद्ध तरीके से विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर किया गया। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2025, प्रखंड स्तर 6 से 8 नवंबर 2025, जिला स्तर 18 से 19 नवंबर 2025 तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता 5 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। विद्यालय स्तर पर आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में कुल 8,582 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद प्रखंड स्तर पर 498 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर 48 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 8 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। सम्मान समारोह में इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपर समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें नवाचार व रचनात्मकता का विकास होता है।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रवि प्रकाश, शुभम बरणवाल, आईसीटी प्रभारी मुकेश कुमार, जिला समन्वयक सुदीप कुमार, अमित शर्मा, उमेश पांडे, जयप्रकाश, अंकित एवं एनामुल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button