जामताड़ा

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

Police crack down on cyber fraudsters in Jamtara, two arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पु०नि० प्रशांत कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पु०नि० नितीश कुमार, कुन्दन कुमार वर्मा, ईश्वर मराण्डी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडीह जाने वाली ग्रामीण सड़क स्थित संथाल टोला चरकी गांव के सूखा तालाब के पास तथा जामताड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पसोई से बेना फाटक जाने वाली कच्ची सड़क के पास छापेमारी की। इस दौरान साइबर अपराध करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में पिन्टु कुमार दास (पिता नरेश दास), निवासी ग्राम पोस्ता, थाना नारायणपुर तथा जगदीश दास (पिता स्व. भुदेव दास), निवासी ग्राम पसोई, थाना जामताड़ा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर RTO ई-चालान या बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजते थे। जैसे ही लोग उस फाइल को डाउनलोड करते थे, उनकी गोपनीय जानकारी आरोपियों तक पहुंच जाती थी और उसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी। पुलिस के अनुसार इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क मुख्य रूप से पूरे भारत में सक्रिय था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button