धनबाद

कतरास में नए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने संभाला कार्यभार, जनता से सहयोग का लिया भरोसा

Praveen Kumar, the new station in-charge of Katras, took charge and assured the public of their cooperation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
कतरास। कतरास थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने पदभार संभाला। इससे पहले वे बैंक मोड़ थाना में पदस्थापित थे। उनके आगमन के साथ ही कतरास के पूर्व थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह का तबादला बैंक मोड़ थाना में कर दिया गया। पदभार ग्रहण के बाद प्रवीण कुमार ने कहा कि वे जनता के सहयोग से हर समस्या का समाधान निकालेंगे। अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा और शहर में लगने वाली ट्रैफिक जाम की समस्याओं का निदान नागरिकों से बात करके किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी शिकायत या सूचना के लिए वे बेझिझक थाना संपर्क करें, क्योंकि थाना आम जनता के लिए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button