पाकुड़

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता – उपासना मरांडी

Solving public problems is our priority - Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया (पाकुड़)। पाकुड़िया प्रखण्ड के लागडुम पंचायत अंतर्गत कटालदिघी गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई। Upasana Marandi, झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य की पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है। बताया जाता है कि कटालदिघी गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने से खराब था। इसके कारण ग्रामीणों को खासकर रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी उपासना मरांडी को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद 13 मार्च को विभाग की टीम ने गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। गांव में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसी गांव में ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने पर महीनों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन इस बार त्वरित कार्रवाई से लोगों को जल्द राहत मिली है। इस मौके पर उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी क्षेत्र के हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button