बरेली

शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर श्रद्धांजलि

समाज सेवा और भाईचारे के  आदर्शों को अपनाने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का जीवन समाज सेवा आपसी भाईचारे और समानता के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज  के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे और आज आवश्यकता है कि हम सब उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक न्याय, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चले !
 जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया जी ने समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और गरीब-वंचित लोगों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की आज के दौर में जब समाज को विभाजित करने की कोशिशें हो रही हैं, तब ऐसे महापुरुषों के विचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, संविधान के मूल्यों और पीडीए समाज की एकता को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर नि. जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, गंगा सिंह यादव, हरवंश यादव, शरीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button