पाकुड़

राष्ट्रीय लोक अदालत व राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन

Virtual inauguration of National Lok Adalat and State Level Legal Services cum Empowerment Programme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/जमशेदपुर: इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन शनिवार, 14 मार्च 2026 को जमशेदपुर के Sidgora Town Hall से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Justice Sujit Narayan Prasad, न्यायाधीश Jharkhand High Court एवं Jharkhand State Legal Services Authority (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष ने अन्य माननीय न्यायाधीशों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ Diwakar Pandey वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उनके साथ प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय Rajnikant Pathak, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम Kumar Kranti Prasad, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी Sanjeet Kumar Chandra, डालसा सचिव Rupa Bandana Kiro, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी Vishal Manjhi तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी Sadish Ujjwal Bek भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निपटारे के लिए कुल आठ बेंचों का गठन किया गया था। इनमें पारिवारिक विवाद (तलाक, भरण-पोषण), बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा तथा सुलहनीय आपराधिक मामलों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 16,279 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 8 करोड़ 64 लाख 10 हजार 482 रुपये की राशि पर समझौता कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, वादी-प्रतिवादी तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button