झुंझुनू
देव महाराज के भक्तों का निजी बस में किराया फ्री करने की अनूठी पहल पर बस मालिक का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। निजी बस मालिक द्वारा देव महाराज के भक्तों का किराया फ्री करने की अनूठी पहल करने पर देव भक्तों द्वारा उनका सम्मान किया गया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बस मालिक महिपाल दोराता पुत्र भोलाराम दोराता का शनिवार को केशरीपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर थांई के गुरुजी गुलाबचंद गुर्जर देव महाराज के भक्त ताराचंद गुर्जर, बीरबल गुर्जर नून, सरदारा राम गुर्जर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, महेंद्र गुर्जर, राजेश गुर्जर, भक्त आदित्य गुर्जर, नवीन गुर्जर ने निजी बस मालिक महिपाल गुर्जर का स्वागत किया। धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा ने बताया कि सभी भक्तों ने उनको पुष्प माला व देवनारायण का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। भक्त ताराचंद गुर्जर ने कहा कि इस निजी बस में यात्रा करने पर किसी भी देव महाराज के गुरु भक्त का किराया नहीं लिया जाता है। इनकी अनूठी पहल को देखकर सभी भक्तों ने शानदार स्वागत किया। हर साल यह बस वर्ष में एक बार सभी देव भक्तों को पवित्र तीर्थ स्थल देवनारायण भगवान मालासेरी डूंगरी में निशुल्क यात्रा पर लेकर जाएगी। देव भक्तों ने बस मालिक का आभार जताया।


