ललितपुर

मान्यवर काशीराम जयंती पर कांग्रेस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर                         

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सैकड़ो मरीजों के हुए उपचार ललितपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के आवाहन पर मान्यवर काशीराम की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर मुख्य अतिथि डॉ दयाराम रजक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  एवं डॉक्टर खेमचंद वर्मा प्रदेश महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता मे सदन शाह चौराहा लाल पैथोलॉजी पर में लगाया गया जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश रजक, जसपाल सिंह मनरेगा प्रभारी, शशिकांत दीक्षित महासचिव, की प्रमुख रूप से मौजूदगी रही इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में श्री रजक ने कहा कि यह स्वास्थ्य सिविल निशुल्क लगाया गया है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना परीक्षण कर कर अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर डॉक्टर द्वारा बताए गए जांच या दवाएं जरूर लें और से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे आजकल अधिकतर लोगों को खान-पान की वजह से बीपी शुगर और हड्डियों का दर्द बना रहता है अगर आदमी जागरूक हो और समय पर दवाई ले तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है इस दौरान अध्यक्षता करते हुए पूर्व सीएमएस श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में लोगों को जागरुक होकर अपना चेकअप कराना चाहिए जिससे कि समय रहती इलाज हो सके उन्होंने कहा कि झांसी से आए चिकित्सक डा रोहित शर्मा हड्डियों के विशेषज्ञ जिसमें रीड की हड्डी स्पाइन,जोड़ों के दर्द,कमर दर्द, गर्दन का दर्द, साइटिका, कंधे का दर्द, घुटने का दर्द खेल चोट का को प्रमुखता से देखते हुए मरीज का संतुष्टि पूर्वक इलाज किया और स्वस्थ रहने की सलाह दी इस दौरान सैकड़ो मरीज ने निशुल्क इलाज का लाभ लिया डॉ शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगियों को आभार जताया ललितपुर में आकर काफी सम्मान मिला और वह ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य विभाग में अपना योगदान देते रहेंगे इस दौरान डॉ बर्मा ने लाल पैथोलॉजी के संचालक को धन्यवाद दिया की जिन्होंने अपना कीमती समय देकर मरीज का निशुल्क उपचार किया और लाल पेथोलॉजी संचालक ने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाएं  बहुत सुन्दर बनाए रखी इस इस दौरान डॉक्टर वर्मा ने कहा कि मान्यवर काशीराम हमारे प्रेरणा स्रोत है हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश के अच्छे नागरिक और स्वस्थ नागरिक बनना है इस दौरान राजा राजपाल सिंह, मोहन सिंह चंदेल,समरथ कुशवाहा, सीताराम राय, दीपक रैकवार,  सौरभ,अनिल, सुरेंद्र, अभिषेक आदि उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button