बागपत

चौधरी अमन सिंह के नेतृत्व में 26 मार्च को होने वाली जाट महासभा की बैठक को लेकर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : कस्बा बड़ौत के आजाद नगर रेलपार क्षेत्र में समाज के प्रमुख लोगों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की 26 मार्च को प्रस्तावित बैठक को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसमें उठाए जाने वाले सामाजिक और सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 26 मार्च को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की महत्वपूर्ण बैठक मेरठ के देहरादून बायपास रोड स्थित ईवाया रिसॉर्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से समाज के लोग और पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत वार्ता की जाएगी।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और सम्मानित लोगों ने भाग लिया। बैठक में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमनसिंह, कर्नल शिव प्रताप सिंह, कवि इकबाल सिंह, चौधरी प्रवेंद्र तोमर, कृष्ण चौधरी तथा शिवम मालिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी संवाद और संगठन से ही संभव है। इसलिए 26 मार्च को होने वाली महासभा की बैठक को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाज के हितों और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए लगातार संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button