गोड्डा

रमजान में गरीबों के बीच कपड़ों का वितरण

जदयू युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा : पवित्र रमजान माह के अवसर पर जदयू युवा गोड्डा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए गरीब और असहाय महिलाओं के बीच सलवार-सूट एवं साड़ियों का वितरण किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमजान के पाक महीने में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब और असहाय महिलाओं को सलवार-सूट और साड़ियों का वितरण किया गया। कपड़े पाकर महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर मोहम्मद हारुन रशीद ने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र और बरकत वाला होता है। इस महीने में रोजा रखकर इबादत करने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जकात, फितरा और खैरात के माध्यम से गरीबों और असहाय लोगों की सहायता करना हर मुसलमान का फर्ज है, ताकि समाज का हर व्यक्ति खुशी और सम्मान के साथ त्योहार मना सके। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीबों और असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए, जिससे समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर जदयू युवा गोड्डा परिवार की ओर से सभी लोगों को रमजान की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्होंने आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलती है और समाज में एकता व मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button