झुंझुनू
काशींराम की 92 वीं जयंती व आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को बहुजन समाज के महानायक काशींराम की 92वीं जयंती एवं आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास आल्हा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब व काशीराम फोटो पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चारावास रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के भीम आर्मी व आसपा आईटी संभाग प्रभारी सुधीर कुमार मेघवाल उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सुनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महा प्रबंधक जिला उद्योग मनीराम देवरोड़ ने मान्यवर काशीराम के जीवन व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अंधविश्वास, पाखंडवाद और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी तथा जल्द ही संगठन और पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में पंकज बौद्ध, शैलेश भारतीय, राजेश कुमार बाघोली उदयपुरवाटी,दुर्गा प्रसाद गुढ़ा, प्रीतम बिजौली, नाहरसिंह क्लॉथ कला, अनुराग भारू, बनवारीलाल सोलाना, एडवोकेट राकेश सबलानिया, अजीत मेघवाल धनौरी, सकील फौजी, कैलाश महाराज सारी, विक्रम गर्वा इंडाली, मनोज कुमार बजावा, राहुल कुमार निर्मल, कृष्ण इंडाली, राजेंद्र, मनीष अमरसिंहपूरा, रवि तूदवाल, अशोक कुमार मंडावा, बृजलाल बुडाना, पंच दिनेश बरवड़ इस्लामपुर, जयप्रकाश गर्वा, सुनील सीरस्वा, कमलेश काला, रोहित मौर्य, रवि कासनी, मंगेश भगत, विकास बुलानिया सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


