
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए विश्वनाथ निर्वाचन जिले में मतदान के दायित्व पर नियोजित कुल 1568 मतदान कर्मियों को रविवार को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज आयोजित पहले चरण के इस प्रशिक्षण में 784 प्रिसाइडिंग अधिकारी और 784 प्रथम पोलिंग अधिकारी को चुनाव की व्यापक ट्रेनिंग दी गई।विश्वनाथ महाविद्यालय और गहपुर के छयदुवार महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से और दोपहर 1.30 बजे से अलग-अलग आयोजित इन निर्वाचन प्रशिक्षणों में 2 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और 48 समूह स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण देकर ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उल्लेखनीय है कि इस बार विश्वनाथ निर्वाचन जिले के तीनों विधानसभा समूहों में महिला मतदान कर्मियों द्वारा भी मतदान कराने के लिए कदम उठाए गए हैं। उसी अनुरूप आज रविवार के प्रशिक्षण में 136 महिला प्रिसाइडिंग अधिकारी और 134 प्रथम महिला पोलिंग अधिकारी को आगामी चुनाव में मतदान की व्यापक ट्रेनिंग प्रदान की गई।रविवार के प्रशिक्षण में विश्वनाथ के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला आयुक्त लक्ष्मीनंदन शहरीया, अतिरिक्त जिला आयुक्त तथा पर्सनल सेल के नोडल अधिकारी कविता काकती कोवर, निर्वाचन अधिकारी धीमान हजारीका सहित निर्वाचन कोष के भारप्राप्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



