ललितपुर
धूम धाम के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर : आज श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर को लेकर प्रथम निमंत्रण पत्र श्री तुवन सरकार को अर्पित किया तथा मंदिर महंत रामलखन दास जी से मुलाकात कर 8 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी व निमंत्रण पत्र महंत जी को सोपा 1 अप्रैल दिन सोमवार को सुंदर कांड रात्रि 8 बजे से व रात्रि 12 बजे से जन्मोत्सव 2 अप्रैल गुरुवार प्रातः 7 बजे से भव्य श्रृंगार दर्शन हवन पूजन व प्रसाद वितरण विशाल शोभायात्रा शाम 4:30 बजे से तुवन मंदिर से आरंभ होगी जो कि अपने निर्धारित मार्ग सदर कांटा,महावीर पूरा, रॉवर पूरा, चौबेयान, नदीपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर होते हुए तुवन मंदिर पर समापन होगा 3 अप्रैल शुक्रवार व 4अप्रैल शनिवार को संगीतमय अखंड रामायण पाठ,5 अप्रैल रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के नृत्य एवं गायन 6 अप्रैल सोमवार कवि सम्मेलन, 7 अप्रैल मंगलवार को भजन संध्या, परशुराम अवस्थी द्वारा शाम 7 बजे से 8 अप्रैल श्री सत्यनारायण जी की कथा के साथ समापन होगा व अति शीघ्र आम सभा की बैठक व अखाड़ों की बैठक भी बुलाई जाएगी इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी महामंत्री डॉक्टर प्रबल सक्सेना, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा ,कोषाध्यक्ष अमित तिवारी,संयोजक जगदीश पाठक, पंडित रमेश रावत,ऑडिटर चंद्रशेखर राठौड़, मंत्री राकेश तामिया, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी, सतेंद्र यादव सेतु, शुभम कौशिक, के के साहू आदि उपस्थित थे
