भरत पुर

कैला देवी पद यात्रा रवाना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। कस्बा भुसावर से अखंड ज्योति मां कैलादेवी करौली पदयात्रा 4 दर्जन से अधिक भक्तों के साथ रवाना हुई। पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रवानगी से पूर्व कस्बे के मुख्य बाजार में माता का रथ निकाला गया, जहां भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की। पदयात्रा शैतान पाड़ा कॉलोनी स्थित देवी माता मंदिर से विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। भक्तों ने माता की प्रतिमा और झंडे की पूजा की, साथ ही अखंड ज्योति प्रज्वलित कर नगर भ्रमण करवाया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा की आरती कर परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि पदयात्रा का पहला पड़ाव महू होगा। इसके बाद 16 मार्च को दूसरा पड़ाव करौली में किया जाएगा। 18 मार्च को भक्त माता के भवन पहुंचकर दर्शन करेंगे और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button