अमरोहा

गजरौला थाना क्षेत्र मे हाईवे पर पिकअप-बस की टक्कर

मैली बिखरने से फिसलन ट्रैफिक रुका फायर ब्रिगेड ने साफ किया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया।मैली से भरे एक पिकअप वाहन ने आगे चल रही हरियाणा रोडवेज डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर के बाद पिकअप में लदी मैली हाईवे पर बिखर गई जिससे सड़क पर फिसलन पैदा हो गई।यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर सीओ ऑफिस के सामने हुई।मैली से भरा पिकअप वाहन बृजघाट की ओर जा रहा था।जैसे ही वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा उसने आगे चल रही हरियाणा डिपो की रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया।मैली सड़क पर बिखरने के कारण दिल्ली दिशा में जा रहे कई वाहनों के पहिये फिसलने लगे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को तुरंत रोका गया।सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछार से हाईवे पर फैली मैली को साफ किया।इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही और यातायात बाधित रहा।दमकल टीम द्वारा मैली हटाने के बाद करीब आधे घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button