जालौन
टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने पकड़ा
तोड़ियां, अंगूठी, मोबाइल सहित 1 लाख 31 हजार 400 रुपए की नकदी बरामद

पकड़े गये दोनों बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। टप्पेबाजी और चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने एक जोड़ी तोड़ियां, एक अंगूठी व मोबाइल फोन समेत 131400 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पिछले कुछ समय से नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। चोर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे थे। सीओ शैंलेंद्र बाजपेई, कोतवाल आनंद सिंह व चैकी प्रभारी मनीष तिवारी समेत पुलिस टीमें लगातार चोरों की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात करीब 12 बजे कोतवाल आनंद सिंह को सूचना मिली कि प्रतापपुरा रोड पर बिरिया खेरा मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनारहे हैं। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सिंह संेगर, कांस्टेबल मुकेश, नीरज और बृजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से जिला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय गडेवा निवासी .रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेंद्र हाल निवास मोहल्ला तिलकनगर कोतवाली जनपद औरैया व जनपद औरैया के थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम गहेसर निवासी दीपक उर्फ दीपू हाल निवास मुहल्ला गायत्रीनगर, औरैया को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी तोड़ियां, एक अंगूठी व मोबाइल फोन समेत 131400 रुपये नकद बरामद किए। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को रेंढ़र थाना क्षेत्र. के ग्राम खकसीस निवासी रमेश कुमार पाराशर ने भारतीय स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रख लिए थे। बाजार में खरीदारी करते समय दोनों ने उनकी बाइक की डिग्गी से रुपये उड़ा दिए थे। इसके अलावा तीन नवंबर 2025 को मोहल्ला नयाखंडेराव निवासी हर्षवर्धन गुप्ता के घर और दुकान को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये नकद और सोने की दो अंगूठी, जंजीर, पेंडल, चांदी की पायल समेत 100 ग्राम चांदी चोरी की गई थी। 29 जनवरी 2026 को भवानीराम बंबा के पास निवासी मुस्तकीन परिवार के साथ भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गुरसरांय गए थे। रात में चोर छत से ऊपर पहंुच गए। चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद, 200 ग्राम चांदी और दो अंगूठी चोरी कर ली थीं। इसके अलावा कालपी क्षेत्र में एक व्यक्ति की जेब भी इन्होंने काटी थी। जनपद के विभिन्न थानों में रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेंद्र के खिलाफ 18 और दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



