बरेली

मान्यवर काशीराम साहब की जयंती पर समाजवादियों ने किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के पार्टी कार्यालय पर बहुजन आंदोलन के महानायक मान्यवर काशी राम जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजवादी साथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और सामाजिक न्याय, समानता व संविधान की रक्षा के लिए उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पं. दीपक शर्मा की पत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि मान्यवर जी ने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का संदेश था कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
कार्यक्रम में संजीव सक्सेना, नि जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, अम्बेडकर वाहिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,राजेश अग्रवाल, समर्थ मिश्रा, लल्ला यादव, बी.डी. वर्मा, डॉ. अनीस बेग, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, सैय्यद जमील अहमद, राजा भाई, बीना गौतम, स्मिता यादव, रणवीर जाटव, सुनील सागर, अनुज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button