जालौन
नलकूप कार्यालय परिसर में इंटरलाकिंग बिछाने में मानक ताक पर रखे
विभागीय अधिकारियों की आंखों सामने हो रहा घटिया फिर भी मौन

ठेकेदार ने बगैर मानक बिछा डाली लाखों की इंटरलाॅक, बेस का कोड धरातल से गायब
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिला मुख्यालय के चुर्खी रोड स्थिति नलकूप विभाग कार्यालय परिसर और आवासीय परिसर में विभाग के चहेते ठेकेदार रामकिशोर कॉन्ट्रेक्टर के द्वारा विभाग के अधिशाषी अभियंता जो कि सजातीय होने के कारण अपने बेहद चहेते ठेकेदार पर इतने फिदा है कि उन्हें सही और गलत काम नजर ही नहीं आ रहा है।
यही कारण है कि जिस कारण ठेकेदार रामकिशोर नलकूप कार्यालय परिसर में इंटरलाकिंग बिछाने के नाम पर एक ओर जहां मानकों की धज्जियां उड़ाने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इंटरलाकिंग बिछाने में बेस का कोड ही धरातल से गायब कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि ठेकेदार किसके संरक्षण में मानकों को ताक पर रखकर नलकूप कार्यालय परिसर में इंटरलाकिंग बिछाने का दुस्साहस दिखा रहा है इसकी चर्चायें अब कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा भी सुनने को मिलने लगी है। कर्मियों का कहना था कि जब साहब को ही गलत व सही में फर्क नजर नहीं आ रहा है तो हम सभी तो बहुत छोटे से कर्मचारी है। ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों को सुबह साम दोपहर तीनों टाइम देखते हुए सारे अधिकारी निकलते है पर उन्हें क्या सही है और क्या गलत हो रहा है उससे कोई लेना देना नहीं है। नलकूप विभाग मे चल रहे इंटरलोक व अन्य कामों की जांच अगर सही तरीके से करा दी जाए तो ऐसे ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट होने से कोई नहीं बचा सकता है। वही जब इस निर्माण कार्य के संबंध में सहायक अभियंता मनोज कुमार गुप्ता से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।



