झुंझुनू

जाट महिला मोर्चा के होली स्नेह मिलन में छाया सामाजिक कुरुतियों को त्यागनें का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर स्थित इन्दिरा कॉलोनी में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने होली स्नेह मिलन धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला संरक्षक सुभिता पूनियां एवं जिला उपाध्यक्ष अनिता आबूसर के सानिध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम पर  सामाजिक कुरुतियों को बन्द करने का मुद्दा उठाते हुए समाज में व्याप्त कुरुतियां यथा दहेज प्रथा, नशा मुक्ति एवं पर्दा प्रथा सहित विभिन्न सामाजिक कुरुतियों को मिटाने के लिए अभियान चलाने की मांग उठाई। महिला मोर्चा की जिला संगठन महासचिव मंजू महला, जिला सलाहकार सुमन रायल, ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी, ब्लॉक प्रभारी अनिला राहड़, ब्लॉक सलाहकार सुनिता देवी, उपाध्यक्ष अनिता महला, सचिव राजकमल , उपाध्यक्ष सुलोचना जतनसिंह, महासचिव सुनिता देवी, संयुक्त सचिव संतरा, उपाध्यक्ष किरण महला एवं सचिव विधा देवी ने समाज में फैली विभिन्न सामाजिक कुरुतियों को बन्द करने के लिए जिले भर में अभियान चलाने का फैसला लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button