अमरोहा

अमरोहा में टिकैत का संभल सीओ को जवाब अपने देश की चिंता करें 

कहा ईंधन की कमी नहीं अफवाहों से लोग बचें

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा मैं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अमरोहा जनपद के अलीपुर कलां गांव में एक बीमार परिचित से मिलने के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया।उन्होंने संभल में सीओ द्वारा ईरान मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर दी गई चेतावनी और उस पर चल रही राजनीतिक टिप्पणियों के संदर्भ में कहा कि लोगों को सबसे पहले अपने देश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।टिकैत ने जोर देकर कहा कि दूसरे देशों में क्या हो रहा है उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण अपने देश की आंतरिक स्थिति को समझना है। उन्होंने वर्तमान समय को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सभी से देश के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की।उनका मानना था कि एकजुटता से ही मौजूदा हालात से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।उन्होंने डीजल पेट्रोल और गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता व्यक्त की।टिकैत ने कहा कि कुछ लोग घबराकर इन ईंधनों का अनावश्यक रूप से भंडारण कर रहे हैं जो कि गलत है।उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में फिलहाल डीजल पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन बेवजह की चिंता और अफवाहें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।टिकैत ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास वैकल्पिक ईंधन के स्रोत मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वे चूल्हे का उपयोग कर सकते हैं।हालांकि उन्होंने शहरों में रहने वाले लोगों के लिए गैस की अधिक आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि गैस की आपूर्ति पहले शहरों को मिलनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से झूठी खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करने तथा संयम बनाए रखने की अपील की।राकेश टिकैत के इस बयान को देशहित में सरकार के साथ खड़े होने की अपील के तौर पर देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button