ललितपुर

महिला उत्पीडऩ मामलों की सुनवाई के लिए महिला जनसुनवाई आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में महिला उत्पीडऩ से संबंधित मामलों की समीक्षा और पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 16 मार्च को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल की अध्यक्षता में यह जनसुनवाई 16 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगी। कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में संपन्न होगा। इस दौरान महिला उत्पीडऩ से जुड़े मामलों की सुनवाई कर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शिकायतकर्ता महिलाएं अपने साथ लिखित शिकायत पत्र, मोबाइल नंबर तथा पहचान के लिए आधार कार्ड सहित अन्य आईडी प्रूफ की छायाप्रति अवश्य लेकर आएं, ताकि उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों के अनुसार जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button