अमरोहा
यू पी दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रश्न के उत्तर के विकल्प में *पंडित* शब्द के प्रयोग किए जाने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ता होली चौक पर इकट्ठा हुए। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में वेव सीरीज का नाम घूसखोर पंडित रखकर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया गया था। ठीक उसी तरह कल दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस एस आई भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक मुहावरे अवसर के अनुसार बदल जाने वाला के विकल्प के रूप में पंडित शब्द का प्रयोग आपत्ति जनक, संवेदन शील, एवं ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाला है। इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को शायद यह याद नहीं कि समाज हित में सहर्ष प्राण त्याग कर शरीर की हड्डियों को वज्र निर्माण हेतु देने वाले ऋषि वशिष्ठ ब्राह्मण थे। जनहित के लिए आचार्य चाणक्य द्वारा दिया गया योगदान भी अविस्मरणीय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई ऐसी नीच हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इसके अलावा गांवों में गेस की सप्लाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। अतिशीघ्र गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति पुनः गांव गांव घर घर शुरू किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर महिपाल सिंह प्रांत गन्ना मंत्री भारतीय किसान संघ, कैलाश सिंह एड, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, पीतम सिंह, सुखदेव शर्मा, अल्पेंद्र, मनोज, राकेश सिंह, जय प्रकाश, अमित, वेदपाल, टिंकू, बबलू आदि मौजूद रहे।



