नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : स्वामीं लीलाशाह महाराज के जन्मोत्सव पर बल्लभग्राम में स्वामी लीलाशाह कुटिया पर 16 वां रक्तदान शिविर रविवार को लगाया गया।जिसमे 314 लोगो ने रक्तदान किया शिविर मे रक्तदान करने आये खैरथल निवासी जीतेन्द्र ने बताया कि वो 75 से 80 बार अभी तक रक्तदान कर चुके है और लगभग दो तीन महीने मे कही ना कही रक्तदान करते है जितेंद्र से आज के युवाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए।
![]()
लगाए गए रक्तदान शिविर का पुजारी पिताम्बर दास मंगनानी व प्रेमप्रकाश आश्रम के सन्त हरीश भगत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस शिविर में कुल 314 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों की ओर से रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वामी लीलाशाह धर्माथ ट्रस्ट के अध्यक्ष वासदेव दासवानी ने बताया कि यह शिविर स्वामी लीलाशाह महाराज के 146 वे जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया। शिविर में अलवर ब्लड बैंक व मोनारार्क ब्लड सेंटर की टीमो ने रक्त संग्रहित किया !

इस अवसर पर घनश्याम चंचलानी, राजकुमार चंचलानी, दिलीप चंदवानी, लेखराज प्रदनानी,अशोक महलवानी,दीपक निहलानी, प्रताप कटहरा, राजकुमार दादवानी, दीपक गुरुनानी, भोजराज बसरानी, विनेश सिरवानी,अशोक आदि लोगों ने सेवाएं दी।