ललितपुर

खेत जाते समय युवक से मारपीट

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम इस्त्रानी में खेत जाते समय एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम इस्त्रानी निवासी दयाराम कुशवाहा ने थाना बार में दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे वह अपने खेत जा रहा था। तभी स्कूल के पास गांव के ही जगदीश पुत्र धनु कुशवाहा, मनमोहन और दीप नारायण पुत्रगण जगदीश ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीडि़त के अनुसार जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसका बेटा रामेश्वर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर थाना बार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button