बाराबंकी

गुरुद्वारा सभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह पैनल की जीत

विजेताओं का फूल मालाओं और गाजे-बाजे से स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी शहर के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के चुनाव में भूपेंद्र सिंह पैनल ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता सदस्यों ने गुरुद्वारे में अरदास की और सेवा, मर्यादा तथा विकास के कार्य करने का संकल्प लिया।
इस चुनाव में कुल 460 मत पड़े थे। अध्यक्ष पद पर सरदार भूपेंद्र सिंह ने 273 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इसी तरह, सचिव पद पर सरदार हरपाल सिंह 258 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह को 259 मत मिले।
विजेता पैनल के सदस्यों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की मर्यादा, सेवा परंपरा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी मतदाताओं और संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगत के विश्वास और एकता का परिणाम है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, व्यवसायी कुशल अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सरदार प्रीत सिंह, नवीन सिंह, सरदार राजदीप सिंह, मनमीत सिंह, व्यापारी नेता सुशील कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, राजेश गुप्ता और टीटू भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button