बोकारो
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय शिविर संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय ऑस्टियो ऑर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर शिविर का आयोजन कसमार प्रखंड के बाजार टांड में किया गया। शिविर का उदघाटन जिला परिसद सदस्य अमरदीप महाराज ने किया। जिला आयुष समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कसमार प्रखंड के लोगो का समुचित इलाज एवं आवश्यक दवा दिया गया। जोड़ो में दर्द, घुटनो में दर्द, मांशपेशियों में दर्द, पैर में सूजन आदि की दवाइयां आयुष पद्धति द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रुचिका कुमारी, डॉ मनीषा मुस्कान, डॉ अरविंद कुमार, नित्यानंद प्रसाद, आशीष जायसवाल, छाया कुमारी, सहिया सुलेखा देवी, ममता देवी, मंजू देवी आदि शामिल थे।




