ललितपुर

काशीराम जयंती पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मान्यवर काशीरामजी की जयंती पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक व प्रदेश महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ डा.खेमचंद वर्मा रहे। यह स्वास्थ्य शिविर सदन शाह चौराहा स्थित लाल पैथोलॉजी पर आयोजित किया गया। शिविर में दर्द एवं खेलकूद विशेषज्ञ डा.रोहित शर्मा ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, कंधे का दर्द, साइटिका तथा खेल चोटों से पीडि़त मरीजों का परीक्षण किया गया। डा.रोहित शर्मा ने कहा कि आजकल गलत जीवनशैली और खान-पान की वजह से लोगों में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर उपचार और नियमित व्यायाम से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ में  लैब तकनीशियन मनीष पटवारी डाक्टर लाल पैथ लैब वालों ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की। इस दौरान राकेश रजक, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह, शशिकांत दीक्षित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजा राजपाल सिंह, मोहन सिंह चंदेल, समरथ कुशवाहा, सीताराम राय, दीपक रैकवार, सौरभ, अनिल, सुरेंद्र, विशाल जोसेफ, आरती पाल, रोशनी राजपूत, नीलम पटवारी, आशा कुशवाहा, अभिषेक  कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button