गोड्डा

महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने निकाली भव्य आभार यात्रा

जनता को दिया धन्यवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा :  नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने रविवार को क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भव्य आभार यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत बसुआ चौक स्थित राधाकृष्णन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद आभार यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान अध्यक्ष ने देवेंद्र शर्मा सर के घर के पास, लहेरी टोला, अंबेडकर नगर, पंडित टोला, दुर्गा मंदिर, सोनार टोला, यादव टोला, कोतवाल टोला, केशरी टोला, हरिजन टोला, यादव टोला-2, बसुआ चौक, तेल मिल (केशरी टोला) और नहर चौक सहित कई इलाकों का दौरा किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया। पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने कहा कि नगर पंचायत की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे नगर क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील भी की।आभार यात्रा के दौरान अध्यक्ष ने कई स्थानों पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस आभार यात्रा को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त करते नजर आए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button