पाकुड़
मालपहाड़ी ओपी में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Peace committee meeting held at Malpahari OP regarding Eid and Ramnavami

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी परिसर में 16 मार्च 2026 को आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने, डीजे का प्रयोग न करने, अफवाहों से बचने और पर्व के दौरान शराब से परहेज करने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।



