बेतुल

बैतूल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में हुआ पुरस्कार वितरण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल मुलताई स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव तथा विज्ञान दिवस ,एन एस एस कैम्प एवं अन्य गतिविधियों में सम्मिलित समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । महाविद्यालय में पिछले वर्ष सभी विषयों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित कर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा महाविद्यालय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तारा बारस्कर द्वारा भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के प्रो. विजय कुमार पहाड़े द्वारा खेल के क्षेत्र में जिन छात्रों ने महाविद्यालय स्तर जिला स्तर और संभाग स्तर तक महाविद्यालय नाम रोशन किया उन्होंने उन छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। तथा खेलकूद को दैनिक जीवन में जोड़ने की सलाह दी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र तथा शील्ड से पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन का कार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र हनोते द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित थे तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डी आर कालभोर, डॉ. बी.आर.बारस्कर, सहित समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button