बरेली

राष्ट्र जागरण ने होली मिलन समारोह में किया महिलाओं का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्र जागरण ट्रस्ट एवं सर्वजन समाज सहयोग समिति द्वारा संचालित राष्ट्र जागरण युवा संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज की सक्रिय महिलाओं को “अपराजिता महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज (मथुरा) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विनोद पागरानी उपस्थित रहे। मंच पर संगठन के संरक्षक डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, धर्मेंद्र सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शर्मा, व्यापार मंडल प्रभारी विशाल मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह, मंजीत सिंह नागपाल, सनातन संघ से लवलीन कपूर और अमित शर्मा (संजू भैया) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि होली मिलन समारोह के साथ-साथ अपराजिता महिला सम्मान एवं भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की उपस्थिति में मढ़ीनाथ मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर, कालीबाड़ी मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा और कनोहया राजपूत को पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सर्वोपरि है और महिला दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं के सम्मान का होना चाहिए। उन्होंने समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कई महिलाओं को अपराजिता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम और एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा की ओर से सुझाता, सुमन, दिशा, पूनम, रुचि, नेहा, डिंपल, अनीता, हिना, अंजुला, नूपुर, शोभा, बबली, रिंकी, गीता, रानी, लता, पलक, तरुण, सपना, सुषमा, गीता दोहरे , वंदना , पूजा , और सरिता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नितेश शर्मा, संजू भैया, गिरीश कपूर, संजू भाटिया, मनोज शर्मा, पप्पू मौर्य , सचिन श्याम भारतीय , पंकज मिश्रा, अमित मिश्रा, आयरेंद्र प्रताप सिंह, विकास भार्गव, रोहित, रजत अग्रवाल, रामप्रकाश शर्मा, पुलकित अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, विशाल सिंह, राहुल भारती , विमल भारद्वाज, आशीष मौर्य , अखिलेश , सचिन ककड़ , अलंकृत सक्सेना , सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button